श्याम दरबार सूरजगढ़ में आपका हार्दिक स्वागत है 🙏़
श्याम दरबार सूरजगढ़ में आपका हार्दिक स्वागत है 🙏़

यूँ तो श्याम बाबा के दरबार में हर समय हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहता है | किंतु माघ सुदी एकादशी को सूरजगढ़ दरबार का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है जिसमें दरबार को भव्य तरीके से सजाया जाता है एव श्याम प्रभू का भव्य श्रृंगार से सजाया जाता है और 56 भोग से बाबा को भोग लगाया जाता है |

दरबार के वार्षिक उत्सव (माघ सुदी ग्यारस) पर भव्य संकीर्तन का आयोजन होता है जिसमें देश के कोने कोने से आए भजन प्रवाहक बाबा को मीठे मीठे भजनों से रिझाते है |

बारस के दिन विशाल भंडारे का आयोजन होता है जिसमे सभी श्याम प्रेमी दरबार से प्रसाद पाने का सौभाग्य प्राप्त करते है |

सूरजगढ़ कैसे पहुचें

सूरजगढ़ राजस्थान के झुंझुनूँ ज़िले में पड़ता है | सूरजगढ़ आने के लिए राजधानी दिल्ली से क़रीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है | दिल्ली से रेवाड़ी - नारनौल - चिडावा - सूरजगढ़ पहुँचा जा सकता है

अगर जयपुर से सूरजगढ़ पहुँचा जाए तो जयपुर - सीकर - झुंझुनु - चिड़ावा - सूरजगढ़ आ सकते है | जयपुर से भी सूरजगढ़ की दूरी लगभग 200 किलोमीटर है |

दिल्ली और जयपुर दोनों जगह से बस और ट्रेन की सुविधाएँ उपलब्ध हैं |

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8561018438, 8057452000